ससुरालियों से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 07:58 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): ससुरालियों से तंग आकर दो बच्चों की मां ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पति रोहित शर्मा, सास शोभा और ससुर जगदीश के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी एस.आई. प्रवीण रणदेव सिंह के अनुसार मृतका की पहचान भारती शर्मा (27) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मां सुषमा रानी निवासी एस.पी.एस. नगर (बनोट) ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी उक्त आरोपी के साथ वर्ष 2012 में की थी। उसके 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे तंग परेशान किया जाने लग पड़ा। इसी से तंग आकर शनिवार को उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद लोग घरों से फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

सुबह मां से ही फोन पर की बात
मां के अनुसार शनिवार सुबह उसने अपनी बेटी के मोबाइल पर फोन किया था और उसकी कुछ देर आपस में बात हुई थी और बेटी की तरफ से ससुरालियों द्वारा तंग किए जाने की बात बताई गई थी। लेकिन उसने बेटी को समय के साथ सब ठीक होने का कहकर समझाया भी था। 

2 घंटे बच्चों को नहीं दिखी मां तो चला पता
भारती के आत्महत्या बारे शाम लगभग 4 बजे पता चला, लगभग 2 घंटे से उसके 6 वर्षीय और अढ़ाई वर्षीय लड़के मां को ढूंढ रहे थे जिसके बाद सास-ससुर ने पहली मंजिल पर जाकर कमरा खोला तो वह पंखे से झूल रही थी। पड़ोसियों की मदद से उसे उपचार के लिए सी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Anjna