बेटी की शादी में कम खर्च करने को कहा तो दे दी जान

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 11:41 AM (IST)

बठिंडा (विजय): पत्नी, ससुराल परिवार व पड़ोसियों से दुखी एक दुकानदार ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। यह आरोप मृतक ने एक सुसाइड नोट के जरिए लगाए जिसके आधार पर पत्नी सहित 11 व्यक्तियों को नामजद किया गया है।  जानकारी अनुसार सिरकी बाजार में करियाना दुकान के मालिक सतीश कुमार की 2 बेटियां है।

 

बड़ी लड़की का कुछ समय पहले विवाह हुआ, जिसके विवाह पर काफी खर्च किया गया। अब छोटी लड़की का विवाह हुआ तो वह उस पर भी उसी तरह खर्च करना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इस बात को लेकर उनके घर कलह रहता था। सतीश कुमार की 2 सालियां, सांढू व कुछ पड़ोसी भी उसकी पत्नी का साथ देते थे। वह अक्सर परेशान रहता था। कुछ दिन पहले तो उसको घर से भी निकाल दिया गया। 

 

इसी बात से परेशान होकर उसने आज अपने घर के सामने जहर निगल लिया। सूचना मिलने पर समाज सेवी संस्था नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के वर्करों उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी संधूरा सिंह व हवलदार गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसकी पत्नी, 2 सालियों, 2 सांढुओं व पड़ोसियों सहित 11 व्यक्तियों के खिलाफ उक्त को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

swetha