अकाली नेता के पुत्र ने गोली मार कर की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 10:21 AM (IST)

 पटियाला(बलजिन्द्र): पूर्व अकाली कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के पी.ए. रह चुके स्व. हरचंद सिंह दिलबर के पुत्र सुखदर्शन सिंह ने आज बाद दोपहर अपने घर के बाथरूम में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वह 59 वर्ष के थे। एक साल पहले ही उसके पिता हरचंद सिंह दिलबर की मौत हो गई थी। सुखदर्शन सिंह ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
 

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में करके सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। खबर लिखे जाने आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका। वैसे दूसरी ओर थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. जङ्क्षतदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत सुखदर्शन सिंह घर भी गए। सुखदर्शन के रिश्तेदार के अनुसार उसने किसी परेशानी वाली बात किसी के साथ सांझा नहीं की और आत्महत्या करने से पहले भी वह अपने परिवार के साथ आराम से बात कर रहा था। जब सुखदर्शन सिंह ने घर बाथरूम में जाकर आत्महत्या की तो उस समय सुखदर्शन सिंह की मां, पत्नी और 12 वर्ष का पुत्र घर में था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News