स्कूल टीचर से परेशान संस्कृति KMV की छात्रा ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 09:55 AM (IST)

जालंधर(महेश):जालंधर में मैथ टीचर से परेशान 16 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार दमोरिया पुल के पास स्थित कपूर मोहल्ले (दौलतपुरी) की रहने वाली तनवी मेहता पुत्री राजेश मेहता संस्कृति  के.एम.वी. स्कूल में 10 कक्षा की छात्रा थी। वह गत राज खाना खाने के बाद रोज की तरह कमरे में सोने  चली गई थी।

सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर उसके माता-पिता जब उसे उठाने गए तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।सुसाइड नोट में उसने स्कूल के मैथ टीचर नरेश कुमार से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि मैथ टीचर अकसर उसे परेशान करता था। वह उसे छोटी-छोटी बात पर मारता भी था। इसी कारण वह मौत को लगाने जा रही है। उसे सुसाइड नोट में आरोपी अध्यापक को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात भी लिखी है। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताने योग्य है कि तनवी अपनी माता-पिता की इकलौती बेटी है। उसके पिता राजेश मेहता चप्पलों के व्यापारी हैं। 

swetha