आखिर क्यों एक विवाहित महिला जान देने को हुई मजबूर, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 11:02 AM (IST)

जालंधर: शहर में आज सुबह पति की पिटाई से दुखी एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार यहां के न्यू जी.टी.बी. नगर की एक विवाहित महिला ने अपने पति की पिटाई से दुखी होकर खुद को फांसी लगा ली। मृतका की पहचान प्रिया छाबड़ा पत्नी लवलीन छाबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः PU में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, परीक्षाओं को लेकर हो सकता है अहम फैसला

जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि उसके पति की एक बिजली की दुकान है। वह अकसर मृतका पर हाथ उठाया करता था। शादी के बाद से ही उसने मृतका को परेशान करना शुरू कर दिया था। गत दिनों पहले भी उसने प्रिया के साथ मारपीट की थी जिसके चलते उसने आज खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News