खैहरा की बठिंडा कनवैंशन को सफल बनाने के लिए सुखबीर ने भी लगाया पूरा जोरःधर्मसोत

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 03:57 PM (IST)

नाभा: सुखपाल खैहरा की बठिंडा कनवैंशन को सफल बनाने के लिए सुखबीर बादल ने भ  पूरा जोर लगाया था। यह कहना है कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का। खैहरा की तरफ से बठिंडा कनवैशन में किए गए खुलासों पर पलटवार करते धर्मसोत ने कहा कि खहरा ने खुद पंजाबियों का शोषण करवाया है।

हरपाल चीमा का विरोध करन पर उन्होंने एस.सी. भाईचारे को खैहरा का बायकाट करने के लिए भी कहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता का पद जाने से सुखपाल खैहरा बौखला गए हैं। इस कारण उनकी तरफ से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का भोग पड़ गया है । 

swetha