सुखबीर बादल ने ‘आप’ और सी.एम. चन्नी पर कसा तंज

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 03:16 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब: हलका बस्सी पठाना से अकाली-बसपा गठजोड़ के सांझे उम्मीदवार शिव कल्याण के हक में चयन प्रचार करने के लिए रैली की गई, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल मौजूद हुए। लोगों को संबोधन करते हुए सुखबीर बादल ने कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी को फिर लपेटे में लिया। आम आदमी पार्टी पर निशानों साधता हुए सुखबीर बादल ने कहा कि यह सिर्फ नाम की पार्टी है। इस पार्टी में सभी ठग इकठ्ठे किए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : ‘आप’ नेता जरनैल सिंह ने कांग्रेस में करेक्टर को लेकर उठाई उंगली

मुख्यमंत्री चन्नी पर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि इनको पंजाब को लूटना ही आता है, कोई काम करना नहीं आता। ई.डी की तरफ से मारी गई रेड पर बोलते हुए सुखबीर ने कहा कि चन्नी अभी 3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बना और इसके रिश्तेदार के घर से करोड़ों रुपए मिले हैं। रेड के बाद चन्नी ने चंडीगढ़ की सरकारी कोठी में पैसों के थैला भर कर भेजा है।

यह भी पढ़ें : CM चेहरे के ऐलान के बाद माता नैना देवी के दरबार पहुंचे चरणजीत चन्नी (तस्वीरें)

उन्होंने कहा कि अच्छी और बुरी सरकार में जमीन-आसमान का फर्क होता है। बुरी सरकार आने से लोगों की जिंदगी के 5 साल बर्बाद हो जाते हैं। कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया, बल्कि जो काम और सहूलियतें दी गईं वे उन्होंने शुरू की थीं, वह बंद करवा दीं। गरीब लोगों को दीं जाने वाली सहूलियतें बंद कर दीं। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने शगुन स्कीम, स्कालरशिप, साइकिल स्कीम, सेवा केंद्र, नौजवानों को दिए जाने वाला खेल का सामान भी बंद करवा दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News