सरकार हरिके पर पानी की सप्लाई बढ़ाए: सुखबीर

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 10:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि पीने और सिंचाई के लिए नहरी पानी पर निर्भर मालवा क्षेत्र के हजारों किसानों की बहुत बुरी हालत है, क्योंकि सरकार हरिके हैंड वर्क्स पर सप्लाई बढ़ाने के लिए कोई कोशिश ही नहीं कर रही है।

सुखबीर ने कहा कि फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर और फरीदकोट के गांवों में पीने वाले पानी की बहुत ज्यादा कमी है। नहरी पानी की आवश्यक सप्लाई न होने के कारण कपास की फसल भी सूख रही है। इन जिलों के लिए भाखड़ा डैम से पानी नहीं छोड़ा है।

Mohit