लुधियाना जेल कांडः रंधावा पर फूटा सुखबीर का गुस्सा

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 05:14 PM (IST)

जालंधर /लुधियानाः लुधियाना केंद्रीय जेल में हुई खूनी झड़प के मामले पर पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा से इस्तीफा मांगते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन से उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है। 

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लुधियाना जेल में हुई हिंसा पंजाब में फैले जंगल राज की एक प्रत्यक्ष उदाहरण साबित होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्पूयवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा को तुरंत मंत्रिमंडल में से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस सारे मामले की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जाए। 



क्या है मामला
बता दें कि लुधियाना जेल में सन्नी नामक गैंगस्टर की मौत हो गई थी, जिसके बाद आज पुलिस और कैदियों में खूनी झड़प हो गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़ें। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें ए.सी.पी. संदीप वढेरा भी घायल हो गए। वहीं कैदियों ने जेल सुपरिटेंडेंट की गाड़ी को भी आग लगा दी।

Vatika