चुनावों के बाद सुखबीर ने कम किया 9 किलो वजन

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 02:27 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल प्रधान और फिरोजपुर से सांसद सुखबीर बादल इस समय पंजाब की राजनीति से फुर्सत लेकर अपने स्वास्थ्य की तरफ कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने पिछले डेढ़ माह दौरान अपना 9 किलो से अधिक वजन कम कर लिया है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के 56 वर्षीय सांसद सुखबीर बादल का वजन अभी भी 100 किलो से अधिक हैं।

अभी वह अपना वजन कम करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।  डाइट चार्ट को पूरी सख्ती से मानना और कसरत करना इसमें शामिल है। उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने भी मतदान के बाद अपना वजन ढाई किलो तक कम कर लिया है।  

swetha