अगर कृषि कानूनों को रद्द ना किया तो संघर्ष दिल्ली सहित पूरे देश में ले जाएंगे: सुखबीर

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 09:46 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि केंद्र सरकार ने अगर किसानों की आवाज नहीं सुनी और कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो वह संघर्ष दिल्ली व देश के अन्य भागों में ले जाने में संकोच नहीं करेंगे। बादल ने यहां जारी एक बयान में पार्टी के कल के ‘किसान मोर्चा‘ को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं, किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

किसान मार्च को दिए गए समर्थन के लिए प्रदेशवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए बादल ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि वह प्रकाश सिंह बादल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिपादित पंजाबियत की अवधारणा के प्रति प्रतिबद्ध हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक दशक से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद पंजाब में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र कायम हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News