पंजाब के लिए जान तक दे देगा बादल परिवारःसुखबीर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 03:00 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वफद द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि बड़े बादल प्रकाश सिंह बादल सहित पूरा बादल परिवार पंजाब के लिए अपनी जान की बलि देने के लिए भी तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की रची गई साजिश पर बोलते हुए उन्होंने चरमपंथियों को पता है कि सिर्फ प्रकाश सिंह बादल जी ही हैं, जो पंजाब में अमन -शांति के लिए हर प्रयास करते हैं। यदि उनको रास्ते से हटा दिया जाए तो पंजाब की अमन-शांति को आसानी से भंग किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। वह जनता से किए गए अपने हर वादे से मुकरी है।  

swetha