सुखबीर के लिए नई नहीं संसद, हर साल मिलती है 4.92 लाख की पैंशन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 03:08 PM (IST)

जांलधर(वैब डैस्क):अकाली दल द्वारा फिरोजपुर सीट से चुनाव से मैदान में उतारे गए पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के लिए संसद नई नहीं है। सुखबीर 3 बार लोकसभा से 1 बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। पूर्व सांसद होने के कारण सुखबीर आज भी संसद से 41 हजार रुपए माह की पैंशन के हकदार हैं। हालंकि इस पैंशन पर उन्होंने कागजी दावा किया है या नहीं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। सुखबीर पहली बार 1996 में लोकसभा सदस्य बने थे तथा 1998 में एक बार फिर फरीदकोट से सांसद चुने गए। 

1999 के चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा। वह 2001 से लेकर 2004 तक राज्यसभा सदस्य रहे । वह  2004 के में एक बार फिर सांसद बने। इस लिहाज से सुखबीर ने लगभग 13 साल केंद्र की राजनीति की है। संसद के हर पूर्व सदस्य को 1 अप्रैल 2018 से लागू हुए नए नोटिफिकेशन के मुताबिक 25 हजार रुपए की पैंशन भी मिलती है। अगर कोई संसद सदस्य 5 साल से ज्यादा संसद के लिए चुना जाता है तो उसकी हर साल 2000 रुपए के हिसाब से पैंशन बढ़ती है। सुखबीर 13 साल संसद में रहे है। इस लिहाज से 5 साल की 25 हजार रुपए की पैंशन के अलावा 16 हजार की पैंशन जोड़ ली जाए तो इसका कुल जोड़ 41 हजार रुपए प्रति माह बनता है। यानि की सुखबीर हर साल संसद से 4.92 लाख पैंशन के हकदार हैं। 

 

swetha