सुखबीर बादल ने अकाली दल के 25 महासचिवों का किया ऐलान, पढ़ें...

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 05:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी के जत्थेबंधक ढांचे में इजाफा करते हुए पार्टी के 25 महासचिवों का ऐलान किया है। आज पार्टी मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार 90 प्रतिशत युवा नेताओं को जत्थेबंधक ढांचे में अहम स्थान दिया गया है।

जिन नेताओं को पार्टी का महासचिव बनाया गया है उनमें जोगिंदर सिंह जिंदू, बलदेव सिंह खैहरा, तीर्थ सिंह माहला, रंजीत सिंह ढिल्लों, कंवरजीत सिंह बरकंदी, परमबंस सिंह रोमाना, वरदेव सिंह मान, रविकरण सिंह काहलों, बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़, जगदीप सिंह चीमा, रणजीत सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना, हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों, सरबजोत सिंह सहबी मुकेरियन, यादविंदर सिंह यादु, आर.डी. शर्मा, तलबीर सिंह गिल, विनरजीत सिंह गोल्डी, करनैल सिंह पीर मोहम्मद, मोहित गुप्ता बठिंडा, परमजीत सिंह ढिल्लों, रजिंदर दीपा सुनाम, कमल चेतली, बचितार सिंह कोहाड़ और विजय दानव का नाम शामिल है। यह जानकारी अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini