सुखबीर बादल पर हमला करने वाले 5 गिरफ्तार, 35 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 06:04 PM (IST)

संगरूर (बेदी): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने गुरुमत रागी ग्रंथी सभा के भाई बचित्तर सिंह और अमरजीत सिंह कणकवाल समेत 35 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। इस संबंधित जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सतपाल शर्मा ने बताया कि 35 अज्ञातव्यक्तियों पर मामला दर्ज हुआ है। मनजीत सिंह निवासी सारो, सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह निवासी मंगवाल, गुरजंट सिंह निवासी बालीआ और गुरजीत सिंह निवासी दुग्गा को गिरफ्तार किया गया है। बाकियों की रिहायश पर छापेमारी करके गिरफ्तारी जारी है।

इस संबंधित शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता विनरजीत सिंह गोलडी ने कहा है कि इस हमले के लिए पुलिस प्रशासन सीधे तौर पर ज़िम्मेदार है क्योंकि सुरक्षा में ढील के कारण यह घटना घटी है और अब मामला दर्ज करके सिर्फ खानापूरती की जा रही है। इस संबंधित एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने कहा है कि पुलिस को धारायों में वृद्धि के लिए पत्र मिला है परन्तु जांच के बाद ही धारायों में बढ़ाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से काफिले को विरोध करने वालों ने रास्ते में ही दूसरे रास्ते के द्वारा जाने की पेशकश की थी, लेकिन सुखबीर बादल की सिक्योरिटी ने ओर रास्ते से जाने के लिए इन्कार कर दिया था। 

Mohit