Punjab : सुखबीर बादल ने दो वरिष्ठ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 05:45 PM (IST)
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दो वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने लुधियाना के पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और पठानकोट के पूर्व विधायक अशोक शर्मा को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है।
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेता लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

