सुखबीर बादल ने सभी विरोधियों को लगाया ठिकाने, दिए ये चैलेंज

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 03:42 PM (IST)

खन्ना: अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चरणजीत सिंह चन्नी को टेम्परेरी मुख्यमंत्री बताया है। सुखबीर ने कहा कि जिस तरह 5 साल तक कांग्रेस ने पंजाब और पंजाबियों की लूट की है, इसको देखते हुए लोग कांग्रेस को चलता करने के लिए जल्दी में हैं। खन्ना में विशाल रैली को संबोधन करते सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में बदलाव की लहर चल रही है। पिछले 5 सालों तक पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं देखने को मिली। झूठी कसमें और ठगियां मार कर 5 साल के लिए सरकार तो बना ली परन्तु 5 साल तक न पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री दिखाई दिया और न ही मंत्री नजर आए। कांग्रेस ने अपने राज में सिर्फ लोगों को लूटने का ही काम किया है। कांग्रेस के विधायक ही सबसे अधिक रेत माफिया में मिले हुए हैं। कांग्रेसी विधायकों ने 5 साल पंजाब में गुंडा अनाचार का राज किया है, इसी के चलते अकाली वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज किए गए हैं। सुखबीर ने कहा कि राज करवाने वाली भी जनता और सत्ता से उतारने वाली भी जनता ही है। अकाली दल की सरकार समय सबसे अधिक विकास के काम हुए। सड़कें बनीं, कालेज बने, थर्मल प्लांट बने, सभी सहूलियतें सिर्फ अकाली दल ने ही जनता को दीं।

यह भी पढ़ेंः 2022 की चुनावी तैयारी, कैप्टन ने इस शहर में खोला पार्टी दफ्तर

उन्होंने कहा कि आज किसानी संघर्ष का मुद्दा चल रहा है परन्तु एम.एमस.पी. के लिए अकाली दल ने सबसे पहले संघर्ष किया था। प्रकाश सिंह बादल की सरकार समय किसानों के लिए मंडियां बनाईं गई। 16 लाख ट्यूबवैल पंजाब में किसानों को दिए गए, जिनमें से 13 लाख अकाली दल ने ही दी हैं। इसके अलावा आटा दाल, शगुन स्कीम, पैंशन स्कीम अकाली दल की ही देन है। आगे बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि न वह झूठी कसम खाएंगे और न फार्म भरावाएंगे। अकाली दल जो कहता है वह करके भी दिखाता है।

यह भी पढ़ेंः Video: आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी बनी पूरी दुनिया के लिए पहेली, 15 मिनट तक दहशत में रहे लोग

उन्होंने कहा कि पंजाब में सिर्फ प्रकाश सिंह बादल के राज में ही तरक्की हुई है इसलिए जनता ने उनको 5 बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सिर्फ भाखड़ा डैम को छोड़कर सभी थर्मल प्लांट अकाली दल की सरकार समय ही बने हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी एक सड़क, पुल, अस्पताल या कालेज के नाम बताए जो कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में बनवाया है जबकि चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री बनने के लायक ही नहीं है। चन्नी को सिर्फ टेम्परेरी प्रभार दिया गया है, इसीलिए वह रात को भी हैलीकाप्टर पर चक्कर लगाता रहता है। इसके अलावा नवजोत सिद्धू तो इस तरह लड़ता है जैसे मुर्गा लड़ता हो। सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल कहता है, एस.वाई.एल. कनाल पंजाब में निकाले क्योंकि दिल्ली को पानी चाहिए, फिर यह पंजाब का भला कैसे कर सकते हैं। इस दौरान सुखबीर बादल ने सरकार आने पर खन्ना को जिला बनाने का ऐलान भी किया।

यह भी पढ़ेंः पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक इस तारीख को, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर बोलते सुखबीर बादल ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन समय केजरीवाल को पूछा गया था कि आप राजनीति में आओगे तो उन्होंने साफ इनकार किया था जबकि बाद में उन्होंने पार्टी बना ली। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों की कसम खाने के बावजूद पहली बार ही कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया। आज केजरीवाल आम आदमी होने का दावा कर रहा है परन्तु केजरीवाल के आगे-पीछे 10-10 गाड़ियां होती हैं। केजरीवाल कहता है पंजाब की हर महिला को 1000 रुपया दिया जाएगा परन्तु पहले वह दिल्ली में तो 100 रुपया ही दे दें। वह पंजाब के अध्यापकों को पक्का करने की बात कहते हैं परन्तु दिल्ली में 10 साल हो गए किसी अध्यापक को पक्का नहीं किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila