सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर उठाए कई सवाल

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 01:25 PM (IST)

लुधियाना (कंवलजीत): शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखसुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर उठाए कई सवालबीर सिंह बादल ने लुधियाना दौरे के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आने वाले 3 महीने अपनी कुर्सी बचा कर सत्ता में रहने के लिए राज्य के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं।बी.एस.एफ का अधिकार क्षेत्र बढाने के लिए केंद्र सरकार के फैसले पर सहमति देकर राज्य के हित बेचे गए हैं। इसका मतलब है कि केंद्रीय बिलों को अब तकरीबन आधे राज्य में पुलिस की ताकत मिल गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने पर ही जोर ना दें बल्कि पंजाबी उनसे केंद्र सरकार की तरफ से किए अन्याय के खिलाफ फैसले की कार्यवाही उम्मीद रखते हैं।

बादल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्रियों के होते हुए कमजोर वर्गों की भलाई ना करने की भी निंदा करते हैं। लाखों बी.पी.एल परिवारों के नीले कार्ड काटे गए। उनके हकों में भी अपनी आवाज बुलंद नहीं की और अब भी यह लाभ बहाल करने के लिए कोई प्रयत्न नहीं कर रहे क्योंकि कमजोर वर्ग लोगों के हक छीने गए हैं। चन्नी बेअसर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं क्योंकि वह पंजाबियों की भावनाओं अनुसार कार्य करने की जगह गांधी परिवार के हुकमों की पालना कर रहे हैं।

 पत्रकार सम्मेलन दौरान मार्किट कमेटी मोगा के चेयरमैन रजिन्द्रपाल सिंह गिल का कांग्रेस छोड आए अकाली दल में सुखबीर बादल ने भव्य स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उनके साथ महेशइन्द्र सिंह गरेवाल, रणजीत सिंह ढिल्लों, हीरा सिंह गाबडिया, प्रितपाल सिंह पाली, मनप्रीत सिंह उपस्थित थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News