फिरोजपुर पहुंचे सुखबीर बादल ने की पी.एम. मोदी की तारीफ, जानें क्या बोले

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 11:31 AM (IST)

पंजाब डेस्क: सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब में पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी के तहत आज सुखबीर बादल फिरोजपुर पहुंचे जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान विरोधियों पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि गुजरात में लोग नरेंद्र मोदी को ही पसंद करते हैं और वे मुंह से कहते हैं कि उन्हें जो कुछ भी मिलता है वह नरेंद्र मोदी ही देते हैं इसीलिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। उन्होंने पंजाब की जनता को बताया कि आज जो हो रहा है। उनकी सरकार में ऐसा कभी नहीं हुआ। इसलिए लोग आगे आएं और पंजाब को बचाने में उनका साथ दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila