सुखबीर बादल ने यूथ अकाली दल में किया फेरबदल, 11 नए चेहरे कोर कमेटी में शामिल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 11:22 PM (IST)
पंजाब डैस्क : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ विंग, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर के साथ विचार-विमर्श के बाद यूथ विंग की कोर कमेटी का विस्तार किया है। इसके साथ ही यूथ विंग के विभिन्न 20 जिलों के जिला प्रधानों की भी घोषणा कर दी गई है।
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि जिन 11 युवा नेताओं को यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में शामिल किया गया है, उनमें लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, दविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भट्ठल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मेहनती नेताओं को यूथ अकाली दल के विभिन्न जिलों का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इनमें:
कमलदीप सिंह — बठिंडा ग्रामीण
रणदीप सिंह ढिल्लवां — बरनाला ग्रामीण
रविंदर सिंह बब्बल — फरीदकोट
एडवोकेट चित्तवीर सिंह जीरा — फिरोजपुर ग्रामीण
अमृतवीर सिंह — जालंधर शहरी-1
गगनदीप सिंह गग्गी — जालंधर शहरी-2
अवतार सिंह निझर — जालंधर ग्रामीण-1
कुलदीप सिंह टांडी — कपूरथला ग्रामीण
तनवीर सिंह रंधावा — कपूरथला शहरी
बलकरण सिंह बाजवा — लुधियाना ग्रामीण
हरमनदीप सिंह रिक्की अज्नौद — पुलिस जिला खन्ना
नवजिंदर सिंह मान — श्री मुक्तसर साहिब
देव आशीष मलिक — मोगा शहरी
हरजोत सिंह डेमरू — मोगा ग्रामीण
तनवीर सिंह पूनिया — मोहाली ग्रामीण-1
जसपाल सिंह लक्की मावी — मोहाली ग्रामीण-2
एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल — मोहाली शहरी (कारपोरेशन)
करणवीर सिंह साहनी — पटियाला शहरी
अमृतपाल सिंह लंग — पटियाला ग्रामीण
चरनजीत सिंह भड़ौली — शहीद भगत सिंह नगर को यूथ अकाली दल का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।


