सुखबीर बादल का MLA दर्शन सिंह बराड़ के खिलाफ बड़ा खुलासा (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 01:53 PM (IST)

होशियारपुर /मुकेरियां: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से आज मुकेरियां में अवैध माइनिंग को लेकर लाइव रेड की गई। इस मौके पर सुखबीर और मजीठिया की तरफ से कांग्रेसी विधायक पर अवैध माइनिंग के बड़े आरोप लगाए गए।

सुखबीर बादल ने इस मौके पर कांग्रेसी विधायक दर्शन सिंह बराड़ पर आरोप लगाते कहा कि उनकी तरफ से ग्रीन बैल्ट में से रेतें उठाकर अवैध माइनिंग की जा रही है। सुखबीर ने कहा कि माइनिंग वाले सारा इलाका ग्रीन बैल्ट में आता है। इसके बावजूद विधायक दर्शन सिंह बराड़ की तरफ से यहां अपना कब्ज़ा किया हुआ है। सुखबीर बादल ने कहा कि यह सारी ग़ैर कानूनी माइनिंग कांग्रेसी विधायक दर्शन सिंह बराड़ के पुत्र गुरजंट सिंह बराड़ के नाम पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां नहर में कोई काम नहीं हो सकता, वहां माइनिंग दौरान गहरे गड्ढे खोदे हुए हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि माइनिंग माफिया को पहले ही उनके आने बारे पता लग गया तो उन्होंने गड्ढे खोद कर गाड़ियां आगे ले जाने के रास्ते भी बंद कर दिए और खुद सारा समान उठा कर वहां से चले गए। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल की तरफ से संबंधित विभाग और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर भी निशाने साधे गए।
 

Content Writer

Vatika