अकाली दल ने 2027 के लिए खोला पहला पत्ता, सुखबीर बादल ने किया ऐलान
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 07:34 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि पंजाब की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने अपना पहला पत्ता खोल दिया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घनौर विधानसभा सीट से सरबजीत सिंह झिंझर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
घनौर में आयोजित रैली के दौरान उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए सुखबीर बादल ने लोगों से सरबजीत झिंझर को 2027 के चुनाव में विधायक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर झिंझर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते हैं तो उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

