पंजाब में BJP की ओर से अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 06:01 PM (IST)

चंडीगढ़: बीजेपी ने पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसका ऐलान आज पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने की। सुनील जाखड़ के इस बयान के बाद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का पहला बयान सामने आया है।

सुखबीर बादल ने कहा है कि अकाली दल कोई छोटी-मोटी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि सिद्धांतों की पार्टी है। उनके लिए सिद्धांत अधिक मायने रखते हैं। पिछले 103 वर्षों में अकाली दल ने सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, लेकिन देश और पंजाब, पंजाबियों की सुरक्षा और भाईचारा पार्टी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने भाजपा पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जितनी भी राष्ट्रीय पार्टियां हैं, वे सभी वोट की राजनीति करती हैं लेकिन उनकी पार्टी ऐसा नहीं करती और उनके लिए सब कुछ पंजाब है। पूरे भारत में अगर कोई पार्टी किसानों के लिए संघर्ष कर रही है तो वह अकाली दल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila