कंवर ग्रेवाल के गीत 'रिहाई' पर बोले सुखबीर बादल, केंद्र सरकार से कही यह बात

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग करते कंवर ग्रेवाल द्वारा गाए गए गीत 'रिहाई' पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि वह नागरिकों के बोलने का अधिकार के साथ-साथ सिखों कौम की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना फैसला वापस ले। अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि कंवर ग्रेवाल का गीत 'रिहाई' दुनिया भर के सिखों की भावनाओं को दर्शाता है क्योंकि उम्रकैद की सजा काटने के बावजूद बंदियों को रिहा नहीं करने के फैसले से सिख समुदाय परेशान है। कंवर ग्रेवाल ने शिकायत पेश करने के लिए अपने गीतकार के लाइसेंस का इस्तेमाल किया और मांग की है कि इतिहास की किताबे नए सिरे से दोबारा न लिखी जाए।
 

सुखबीर बादल ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की और कहा कि इस तरह के प्रतिबंधों का दुनिया में भारत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। संविधान में अकिंत विचार प्रगटावे की आजादी को दबाया हुआ नहीं दिखा सकते। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसे अपनी विविधता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह विविधता इसी तरह बनी रहे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान नहीं करने वाले लोकतंत्र लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। बादल ने  कंवर ग्रेवाल के समक्ष भी मामला उठाया और अकाली दल से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि वह इस मामले को संसद के आगामी सत्र में उठाएंगे।

बादल ने कहा कि उक्त गीत पर पाबंधी तब लगी जब कुछ दिन पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला द्वारा पंजाब का पानी एस.आई.एल. द्वारा हरियाणा को देन के फैसले बारे पंजाबियो क भावनाओं अनुसार गाए गए एस.आई.एल. पर पाबंदी लगाई गई थे।  उन्होंने कहा कि अकाली दल केंद्र सरकार उन दोनों मामलों में आई स्पष्ट  शिकायत का खुलासा करें, जिन्होंने शिकायत दर्ज की थी और भारत में YouTube पर इन दोनों गीतों पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि हम यह भी मांग करेंगे कि मामले पर विस्तार से चर्चा की जाए और सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि इस प्रवृत्ति को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News