सुखबीर बादल ने विरोधियों पर साधा निशाना, कहा- पंजाब में अब तक का विकास SAD की देन

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 05:24 PM (IST)

टांडा: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से आज टांडा में रैली की गई। इस दौरान अपने संबोधन में जहां सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार पर निशाने साधा वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी लपेटे में लिया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पिछले 5 सालों में पंजाब बहुत ही पीछे चला गया है। पंजाब में सरकार थी परन्तु सिर्फ नाम की, न तो कोई मुख्यमंत्री था और न ही कोई मंत्री था। कांग्रेसी अकेले पंजाब को लूटने पर लगे हुए थे। एक भी चीज कांग्रेसियों ने पंजाब में नई नहीं बनाई और अपने 5 सालों में कुछ नहीं किया है। कांग्रेस ने सिर्फ गुंडागर्दी का ही राज किया है।

यह भी पढ़ेंः हिंदू श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, पाकिस्तान सरकार ने लिया यह फैसला

सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी दोनों की मानसिकता एक जैसी है जो गरीब किसानों की बात करते हैं। पंजाब में जितनी भी सहूलतें गरीबों, मजदूरों और किसानों को दीं गई, वह सिर्फ अकाली दल समय पर ही दीं गई। कांग्रेस की सरकार ने अकाली दल सरकार द्वारा दी गई सहूलतों को बंद कर दिया। सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की पार्टी की सोच हमेशा यही रही है कि विकास कैसे करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आटा-दाल की स्कीम, थर्मल पलांट बनाने साथ-साथ, वजीफा स्कीम भी चलाई परन्तु कांग्रेसियों ने सभी स्कीमों बंद कर दीं।

यह भी पढ़ेंः PPCC नवजोत सिद्धू ने उम्मीदवारों के लिए जारी किए फार्म

सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लपेटे में लेते हुए कहा कि वह पंजाब में आकर कहते हैं कि महिलाओं को 1000 रुपया देंगे परन्तु केजरीवाल जहा के मुख्यमंत्री हैं, वहां तो इन्होंने एक भी रुपया नहीं दिया। दिल्ली में 10 साल से कर्मजारी धरनों पर बैठे हैं, केजरीवाल वहां तो कुछ करते नहीं हैं और पंजाब में आकर सिर्फ़ ड्रामे कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News