फसल खरीद को लेकर सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार को लिया आड़े हाथों

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 04:10 PM (IST)

चडीगढ़ (ब्यूरो) : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में धान की सरकारी खरीद देरी के साथ होने को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। मंडियों में फसल लेकर पहुंचे किसानों की स्थिति के बारे में सुखबीर बादल ने जायजा लिया। सुखबीर बादल ने कहा कि नमी का बहाना लगा कर पंजाब सरकार की तरफ से धान की खऱीद को 10 दिनों तक टालना किसान-विरोधी फैसला है। किसानों की मेहनत का मूल्य उनको दिलाने के लिए और फसल की खरीद को जल्द शुरू करवाने के लिए शिरोमणि अकाली दल का संघर्ष जारी रहेगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि मंडियों में आए धान में नमी की मात्रा 12.9 है। धान की फसल सूखी है, जिसकी खरीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता खेती पर निर्भर है। पंजाब की 2 फसलों गेहूं और धान की फसल की खरीद समय पर की जानी चाहिए परन्तु सरकारें किसानों को तबाह करने पर तुली हुई हैं। सुखबीर ने कहा कि पंजाब की मंडियों में किसानों के लिए किसी तरह के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसका कारण यह है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के सभी नेता मुख्यमंत्री और मंत्री बनने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News