कोरोना संकट में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह खुद संभाले कमानः सुखबीर बादल
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 06:40 PM (IST)
जालंधरः कोरोना वायरस का कहर पंजाब में काफी तेजी से फैल रहा है, जिसके मद्देनजर बीते कई दिनों से कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी गांव बादल में अपने घर में बंद हैं। इस दौरान 'पंजाब केसरी' द्वारा जब उनसे कोरोना वायरस संबंधी बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हम सभी ने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसी बीमारी कभी नहीं सुनी, जिसने देश को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। कोरोना वायरस बहुत भयानक बीमारी है, जिसको फैलने से रोकने का एक ही तरीका है कि हमें एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हम अपने घरों में रहते हैं तो हमें इसका कोई डर नहीं। सुखबीर बादल ने कहा कि हमारे देश में मैडीकल सहूलतें काफी कम हैं, जिस कारण देश के प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं। हम सभी को लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा जारी किए निर्देशों की पालना करनी चाहिए, जो हमारे, हमारे परिवार, हमारी कौम और देश के लिए काफी जरुरी है।
स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि लोगों के लिए सबसे जरुरी चीज शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करना है। स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टर और अस्पताल बनाने के साथ-साथ लोगों की जान को बचाया जा सकता है। लोगों की जान तो बच सकती है अगर हम डॉक्टरों को अच्छी सहूलतें देंगे, जिससे डॉक्टर मरीजों का इलाज बिना किसी डर से कर सकता है। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह सभी सहूलतें सिर्फ सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों और नर्सों को ही दी जा रही हैं, तांकि लोगों का इलाज वहां हो सके। सरकार कई कमी यह है कि उन्होंने प्राइवेट अस्पताल वालों को ऐसी स्वास्थ्य सहूलतें नहीं, जिस कारण लोगों को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भाई निर्मल सिंह जी के बीमार होने पर दवाई ना देने की वायरल हो रही ऑडियो के बारे में बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के पास जरुरतमंद वस्तुएं ही नहीं। जरुरतमंद वस्तुओं के ना होने के कारण डॉक्टर और नर्सें किसी का इलाज ही नहीं कर सके, जिस पर पंजाब सरकार को ध्यान देना चाहिए। कोरोना संकट की इस घड़ी में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को कमान संभालनी चाहिए और लोगों को अफसरों के हाथ नहीं छोड़ना चाहिए। हमारे पंजाब में बीमार लोगों के टैस्टों में बहुत बड़ी कमी पाई जा रही है। लोगों के मन में इस बात का वहम है कि अगर वह सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने गए तो वह मर जाएंगे क्योंकि वहां जरुरतमंद सहूलतें ही नहीं हैं।
साउथ कोरिया और चीन ने इस बीमारी पर बहुत जल्द इसलिए काबू कर लिया क्योंकि उन्होंने बड़ी गिनती में लोगों के टैस्ट करने शुरु कर दिए थे। टैस्ट के बाद उन्होंने लोगों का जल्द से जल्द इलाज करवाना शुरु कर दिया था, इसी कारण पंजाब में भी ऐसा ही होना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को लोगों का भ्रम दूर करने के लिए हर रोज लोगों से बातचीत करनी चाहिए। उनको बताना चाहिए कि वह कोरोना वायरस के संबंध में क्या कर रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने कई बार कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से वार्तालाप करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कभी कोई जवाब नही दिया। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह कांग्रेस के एम.एल.ए. के साथ भी बातचीत नहीं करते, उन्होंने मेरे साथ क्या ही बात करनी।