सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पंजाबियों के लिए किए खास ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 03:17 PM (IST)

श्री हरगोबिंदपुरा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल आज रैली को संबोधित करने श्री हरगोबिंदपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार आने से उनके 2 मुख्य उद्देश्य होंगे। एक सरकारी स्कूलों का ढांचा बदलना और दूसरा सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारना। अपनी पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 10 से 12 सीटों वाली कांग्रेस, 10 से कम सीटों वाली आम आदमी पार्टी और 80 से अधिक सीटों वाली शिअद-बसपा गठबंधन सरकार बनाएगी।

सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसे पार्टी ने अपना नया मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है उसके भतीजे के घर पर ई.डी. द्वारा रेड करके 10 करोड़ रुपए रेत माफिया का बरामद किया है। बादल ने कहा कि अगर चन्नी ने सिर्फ 3 महीने में पंजाब को इतना लूटा होता तो भविष्य में पंजाब को कितना लुटेगा? उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन जैसे मुख्यमंत्री ने पिछले 4 साल से पंजाब को तबाह किया है और अब वर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी को बर्बाद कर रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली सरकार आने पर सभी झूठे केस बंद किए जाएंगे तथा जिन अधिकारियों ने झूठे आरोप लगाए हैं और उन्हें निकाल कर जेल भेजा जाएगा। शिरोमणि अकाली दल द्वारा पंजाब के विकास के लिए चलाई जा रही सभी योजनाएं चाहे शगुन योजना हो, भाई कन्हिया योजना हो, प्रधानमंत्री तीर्थ यात्रा हो कांग्रेस ने बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के 5 साल बर्बाद कर दिए।

बादल ने ईसाई और मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में लड़कियों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। पुलिस कर्मियों के वेतनमान को लागू किया जाएगा और उनकी 2004 की पेंशन मांगों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उन छात्रों को सीधे 10 लाख रुपए का चेक भेजेगी जो अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं। पंजाब की कोई भी युवा लड़की या लड़का जिसे अपना खुद का व्यवसाय खोलना है उसे 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini