दिल्ली से हुए समझौते को लेकर सुखबीर बादल ने मान सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 03:52 PM (IST)

चंडीगढ़: अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब की मान सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। सी.एम. भगवंत मान ने ऐतिहासिक बलंडर किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री मान अपने पद की ली हुई शपथ  की उल्लंघना कर रहे है। अरविंदर केजरीवाल सब कुछ अपने कंट्रोल में कर रहा है। आज तक किसी भी राज्य ने  दूसरे राज्य से ऐसा समझौता नहीं किया है। इस समझौते ने पंजाब को शर्मसार कर दिया है। सुखबीर बादल ने इस दिन को काला दिन कहा है। सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की सीट बचाने के लिए पूरे पंजाब को अरविंद केजरीवाल के पैरों नीचे रौंद दिया है। 

सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल अपनी हिसाब से पंजाब को नियंत्रित कर रहा है लेकिन इस बारे में कोई पूछताछ नहीं हो रही उन्होंने कहा कि आज जो समझौता हुआ है उसके बाद पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि  केजरीवाल बन गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री किसी भी विभाग के किसी भी अधिकारी को कभी भी कोई आदेश जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब अब दिल्ली की नीतियां चलेंगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल इसकी निंदा करती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini