सुखबीर बादल ने विरोधियों पर साधा निशाना, कहा- अकाली-बसपा सरकार बनते ही करेंगे ये काम

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 02:16 PM (IST)

फरीदकोट/जैतो : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज जैतो में अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार करने फरीदकोट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंजाब को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिसकी पृष्ठभूमि का पता हो और जिसने पंजाब के लिए काम किया हो। सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल पंजाब आकर कह रहे हैं उन्हें एक मौका दिया, क्या अब इन्हें पंजाब बर्बाद करने की मौका दे? यही केजरीवाल हैं जो कहते थे पंजाब में थर्मल प्लांट बंद कर दिए जाएं क्योंकि धूंआ दिल्ली में आता है। क्या इस केजरीवाल को अपनी बिजली बंद करने का मौका देना चाहिए?

सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल कोरोना काल में पंजाब में कहीं नहीं आए। 5 साल में कभी पंजाब नहीं आए और अब वह चुनाव के दौरान आकर कभी कुछ गारंटी देते हैं तो कभी कुछ, लेकिन केजरीवाल को कम से कम पहले गारंटी देनी चाहिए कि उनके विधायक भाग नहीं जाएंगे। पंजाब ने 20 विधायक दिए थे, जिनमें से 11 पहले ही भाग चुके हैं और 9 भागने को तैयार हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर पैसे के लिए टिकट बांटने का भी आरोप लगाया। पैसे के लिए टिकट बेचने वाली कोई भी पार्टी लोगों के साथ खड़ी हो सकती है। केजरीवाल को अब भी भगवंत मान पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह आज भी कहते हैं कि भगवंत मान और केजरीवाल को मौका दो।

अपने समय की सरकार का कार्यकाल बताते हुए और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह अकाली दल सरकार के दौरान किए गए हैं। युवाओं को खेल उपकरण देते थे लेकिन कांग्रेस ने वह भी बंद कर दिया। कबड्डी विश्व कप आयोजित करवाया जाता था लेकिन कांग्रेस ने उसे भी बंद कर दिया। कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी से आदेश मिलता है, दिल्ली से जो भी आदेश आता है, कांग्रेस पार्टी करती है। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 5 साल में पंजाब को एक भी निशानी नहीं दी है। अकाली दल की पार्टी 100 साल पुरानी पार्टी है जो कहीं नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि अकाली-बसपा की सरकार बनने पर पहले महीने से बंद पड़े परिवारों के नीले कार्ड फिर से शुरू हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 2000 रुपए प्रति माह घर के मुखिया के खाते में भेजे जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News