बड़ी खबर: अगले 100 दिनों में 100 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे सुखबीर बादल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:59 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल अब अगले 100 दिन तक पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। वह अगले 100 दिनों में पंजाब के 100 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीधे तौर पर आम जनता से रूबरू होंगे। 

वह कल से जीरा विधानसभा क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत करने जा रहे है। इस दौरे के बारे में बताते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह पूरे पंजाब में 100 दिनों की यात्रा कर पंजाब के लोगों से फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह लोगों की भावनायों को समझ कर ही अपने आगामी फ़ैसले लेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बादल का यह कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक चलेगा।

गौरतलब है कि पंजाब में विधासभा चुनाव आने में केवल कुछ महीने ही रह गए है। ऐसे में सभी पार्टियां अब जोर लगा रही है। शिरोमणि अकाली दल ने भी बसपा के साथ गठजोड़ कर अब विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News