सुखबीर बादल ने चन्नी पर लगाए गंभीर आरोप, BSF मुद्दे पर अटारी बॉर्डर पर करेंगे प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 06:30 PM (IST)

पटियाला: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब कैबिनेट पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट द्वारा  8 नवंबर को विधानसभा सैशन बुलाया गया है। यह स्पैशल सैशन महज एक ड्रामा है। सबसे पहले कैबिनेट में केंद्र का फैसला रद्द करना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सी.एम. चन्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार के साथ मिले हुए हैं। बी.एस.एफ. के बढ़ाए गए अधिकारों का वह पूर्ण विरोध करते हैं और इसके विरोध में अमृतसर अटारी बॉर्डर पर 29 अक्तूबर को अकाली दल द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. के अधिकारों को बढ़ाना पंजाब के अधिकारों पर हमला है। केंद्र सरकार पंजाब को डरा रही है लेकिन वह डरेंगे नहीं। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में कैप्टन ने की प्रैस कॉन्फ्रैंस, नई पार्टी को लेकर किया ये ऐलान

उन्होंने कांग्रेस विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजपुरा का विधायक गैरकानूनी धंधों में शामिल है तथा गैरकानूनी काम करने वालों से पैसे भी ऐंठता है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में अकाली दल की सरकार आएगी तो विधायक पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज से लोग परेशान हो चुके हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal