सुखबीर बादल ने तरनतारन में शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट पर जताया गहरा दुख

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 09:00 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन जिले में आज शोभायात्रा के दौरान पटाखा विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। यह हादसा शनिवार को नगर कीर्तन के दौरान पटाखों को आग लगने के कारण हुआ। 



बादल ने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बादल ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस दुख की घड़ी में जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा सहायता की जाए। 

Mohit