सुखबीर की कैप्टन से अपील, किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे SYL

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 06:58 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर संसीदय क्षेत्र के चुनाव जीतने के बाद आज फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके के और फिरोजपुर शहर छावनी आदि क्षेत्रों में धन्यवादी दौरा करते हुए लोगों को धन्यवाद किया और कहा कि वह फिरोजपुर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते लोगों की हर समस्या का समाधान करेंगे और फिरोजपुर हलके का पूरी तरह से सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के तह दिल से अभारी है, जिन्होंने भारी वोटों के अंतर से चुनाव जीताकर उन्हें पार्लियामेंट में भेजा है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह फिरोजपुर संसीदय क्षेत्र का मुद्दा पार्लियामेंट में उठाएंगे। 

सुखबीर सिंह बादल ने लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दबाव में आकर या किसी तरह की सौदेबाजी करते एस.वाई.एल. बनाने की सहमति ना दें, क्योंकि पंजाब की धरती पर एस.वाई.एल. बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की एक ही स्टैंड है कि पंजाब में किसी भी हालत में एस.वाई.एल. नहीं बनेगी। सुखबीर सिंह बादल ने एक सवाल के जबाव में कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह और उनके कांग्रेसी साथियों ने शिरोमणि अकाली दल की लीडरशिप और शिरोमणि अकाली दल को बदनाम करने के लिए हर घटिया हथकंडा अपनाया है और उनकी सरकार तथा उनकी एजेंसियां व अफसरशाही कहीं भी अकाली लीडरशिप को गलत नहीं साबित कर पाई, क्योंकि शिरोमणि अकाली दल की लीडरशिप ने कभी कोई गल्त काम नहीं किया ना ही किसी गल्त काम की कभी हिमायत की है। 



सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाते कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। कर्मचारी, किसान, दलित, मजदूर व अन्य सभी वर्गों के लोग कैप्टन सरकार की गल्त नीतियों से दुखी हुए धरने लगा रहे है। सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाते हुिए कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के एम.एल.ए. गैर कानूनी माइनिंग में लगे हुए है और जो पैसा सरकारी खजाने में आना था और जिससे गरीबों को पैंशन मिलनी थी वह पैसा कांग्रेसी एम.एल.ए. लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा और सबूत क्या हो सकता है कांग्रेस का एक पूर्व कांग्रेस प्रधान खुलेआम कह रहा है कि उनकी सरकार में कांग्रेसी लूटने में लगे हुए है। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, सचिव चरनजीत सिंह, गुरहरसहाय के नगर कौंसिल प्रधान रोहित कुमार वोहरा, जोगिन्द्र सिंह जिंदू पूर्व विधायक आदि मौजूद थे।

Mohit