भूल सुधार रैली में सुखबीर का बड़ा ऐलान, कांशीराम के नाम पर बनेगा मेडिकल कालेज

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 04:08 PM (IST)

जालंधर:  डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के नजदीक बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल ने गरीब मसीहा साहिब कांशी राम जी की जयंती के अवसर पर आज विश्वविद्यालय के पास भूल सुधार रैली की। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दलजीत सिंह चीमा सहित अकाली दल और बसपा का पूरा नेतृत्व पहुंचा।

सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में जो भी सुविधाएं दी गई हैं, वह बादल सरकार की ओर से समय पर मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-बसपा का सिद्धांत एक जैसा है। इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल ने दोआबा में कांशीराम के नाम पर एक मेडिकल कालेज स्थापित करने की भी घोषणा की। साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपनी गरीबी को ही मिटाया है। कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर वोटें ली हैं मगर गरीबों तक पहुंच नहीं की। चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने चन्नी सिर्फ अस्थायी रूप से चार्ज दिया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में चन्नी डी.जी.पी. भी अपनी मर्जी से नहीं लगा सकते। सिद्धू के हाथ में ही सारा कंट्रोल है। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए तीखे शब्दों से हमला किया। उन्होंने सिद्धू द्वारा दिए गए बयान की लीक हुए वीडियो पर बोलते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि 2001 में बहुजन समाज पार्टी साहिब के संस्थापक कांशीराम ने पंजाब के होशियारपुर के रोशन ग्राउंड में एक रैली का आयोजन कर तत्कालीन शासकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। अब बसपा पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी भी कांशीराम के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। इसके साथ ही गड़ी कांशी राम बड़ी संख्या में लोगों को बहुजन समाज की विरासत से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal