विधायक बेरी के इलाके में सुखबीर की सेंध, हुए लोगों से रू-ब-रू

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 03:15 PM (IST)

जालंधर : अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल आज दोपहर जालंधर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह जालंधर में सियासी गतिविधियों के बारे में नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इस मौके पर सुखबीर बादल ने भगत सिंह की प्रतिमा को फूल अर्पित किए। सुखबीर बादल ने शहर में आज फगवाड़ा गेट से होते हुए सैंट्रल टाऊन तक पैदल मार्च निकाला और लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं बारे जाना। सुखबीर बादल ने लोगों से मिलते हुए उनके साथ सैल्फी भी लीं। इस अवसर पर उनके साथ विधायक पवन टीनू, जगबीर सिंह बराड़, चंदन ग्रेवाल, एच.एस. वालिया व अन्य उपस्थित थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor