परिवार को मारकर खुदकुशी करने वाले ठेकेदार के घर दुख का प्रगटावा करने पहुंचे सुखबीर बादल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 05:37 PM (IST)

फरीदकोट (राजन, रवि): यहां के नारायण नगर की गली नंबर 3 में गत 6 फरवरी को घटी दर्दनाक घटना जिसमें ठेकेदारी का काम करने वाले नौजवान करन कटारिया द्वारा अपने लाइसैंसी रिवाल्वर के साथ सोये पड़े दो बच्चों जैसवी, रोइस व अपनी पत्नी शीनम कटारिया को गोली मारने के बाद स्वयं को गाली मार ली थी व इस घटना में दो बच्चों व करन कटारिया की मौत हो गई थी। 



करन कटारिया के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा करने के लिए आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर ङ्क्षसह बादल उनके ग्रह में पहुंचे जहां उनके घर के प्रमुख सतीश कटारिया को गले के साथ लगाकर दुख सांझा करते प्रमात्मा समक्ष बिछड़ी रूहों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की। 



उन्होंने कहा कि इस दिल कम्बाऊ घटना के साथ जो कटारिया परिवार को हानि हुई है वह कभी भी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने बिलखते पारिवारिक सदस्यों को हौसला देते हिम्मत से काम लेने का अनुरोध किया व कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दुखी परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय यूथ प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना व अन्य भी पार्टी ओहदेदार उपस्थित थे।

Content Writer

Mohit