सुखबीर बादल ने एक और उम्मीदवार का किया ऐलान! मंत्री बनाने के साथ-साथ...
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 03:18 PM (IST)
बठिंडा/चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक और सीट से उम्मीदवार का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वह इस कैंडिडेट को अपनी सरकार में मंत्री बनाएंगे और विभाग का भी ऐलान किया। सुखबीर बादल ने विधानसभा हलका मौड़ से जनमेजा सिंह सेखों को विधायक बनाने की अपील की और साथ-साथ यह भी ऐलान किया कि जनमेजा सिंह सेखों उनकी सरकार में नहर और सड़क डिपार्टमेंट का चार्ज संभालेंगे।
सुखबीर सिंह बादल आज 'पंजाब बचाओ रैली' के लिए विधानसभा हलका मौड़ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि जनमेजा सिंह सेखों को विझात बनाना और फिर उन्हें मंत्री बनाना उनका काम है। उन्होंने ऐलान किया कि जब शिरोमणि अकाली दल की सरकार आएगी तो जनमेजा सिंह सेखों नहर और सड़क डिपार्टमेंट संभालेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक पार्टी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

