सुखबीर सिंह बादल ने की कर्मचारी विंग के जिला प्रधान की घोषणा

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 06:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज शिरोमणि अकाली दल के कर्मचारी विंग के कोऑर्डिनेटर सिकंदर सिंह मलूका, मुलाजिम विंग के प्रधान ईश्वर सिंह मंझपुर एवं एक और नेता के साथ विचार-विमर्श करने के बाद विंग के जिला प्रधान की घोषणा की है। इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वक्ता डॉ.दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि जिन कर्मचारियों  को जिला बार प्रधान बनाया गया है,उनमें से भोला सिंह समीरिया बठिंडा, सुभाष चंद्र तलवाड़ा जिला होशियारपुर, सुरजीत सिंह सैनी रोपड़, गुरमीत सिंह अमृतसर, प्रमोद आनंद कपूरथला, कुलवीर सिंह जालंधर, चरनजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब हैं।

इसी तरह सतनाम सिंह झबाल तरनतारन, शबेग सिंह डब्बवाला कलां फाजिल्का, गोपाल सिंह पठानकोट, प्रीतम सिंह कांझला संगरूर, जगमेल सिंह बरनाला, अजमेर सिंह तलवंडी लुधियाना, दिलबाग सिंह चक्करामू नवांशहर, प्यारा सिंह मलोआ मोहाली, शविंदर सिंह गुरदासपुर, दयाल सिंह संधू मुक्तसर साहिब, बलकरण सिंह गिल फरीदकोट, सुखविंदर सिंह पटियाला, गुरचरण सिंह कोटधरमू मानसा, परमजीत सिंह चीमा मलेरकोटला और गुरदीप सिंह महेशरी मोगा के नाम शामिल हैं। मलूका ने बताया कि मुलाजिम विंग के बाकी संगठनात्मक ढांचो का ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal