श्री अकाल तख्त साहिब नतमस्तक हुए Sukhbir Badal, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए की अरदास

punjabkesari.in Thursday, Aug 28, 2025 - 04:05 PM (IST)

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल अपनी पार्टी के कई सीनियर नेताओं के साथ आज अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरबत के भले की अरदास की।

इस दौरान उन्होंने पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच लोगों को आ रही मुश्किलों से उनके बचाव और उनकी सलामती की अरदास की। इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल के अलावा बलविंदर सिंह बूंदड़, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल आदि कई सीनियर नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News