सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर CM चन्नी से की ये मांग

punjabkesari.in Thursday, Nov 04, 2021 - 02:10 PM (IST)

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज चन्नी सरकार से पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों को कम करने की मांग की। सुखबीर सिंह बादल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा  तेल की बढ़ती कीमतें पी.बी.आई.एस. जेब को खा रहीं हैं। केंद्र द्वारा दरों में कटौती सामान्य से आधी है। 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह से भी मांग की है बाकी राज्यों पर फोकस करते हुए पंजाब में आसमान छू रही है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 फीसदी की कटौती करें। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पंजाब को नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : ट्रांसपोर्ट मंत्री ने मोदी और नवाज की फोटो शेयर कर दिया सिद्धू-बाजवा को जवाब

गौरतलब है कि बुधवार को केंद्र सरकार ने लोगों को तोहफे देकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी थी। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपए और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कमी की गई है। यह फैसला आज सुबह से लागू हो गया। वित्त मंत्रालय ने कहा कि हाल के महीनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। नतीजतन, हाल के हफ्तों में घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि दुनिया भर के देशों ने सभी प्रकार की ऊर्जा की कमी और उच्च कीमतों को देखा है। भारत सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि देश में ऊर्जा की कोई कमी न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal