मुख्यमंत्री की Race से बाहर हुए सुखबीर सिंह बादल!

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 12:50 PM (IST)

अबोहर: पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली दल एक बार फिर प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश करके चुनाव मैदान में उतारने जा रहा है। इसके साथ ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल अब मुख्यमंत्री की रेस में से बाहर हो गए हैं। इसका ऐलान खुद सुखबीर सिंह बादल ने किया है। गत दिवस अबोहर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव में स. प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया जाएगा।सुखबीर ने बाकायदा कहा कि उनकी प्रकाश सिंह बादल के साथ बातचीत भी हुई है और उन्होंने स. बादल को पार्टी की समूची लीडरशिप की भावनाओं को मुख्य रखते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरने की हामी भरी है। सुखबीर ने कहा कि फ़िलहाल बादल का स्वास्थ्य अस्वस्थ है, लेकिन अकाली दल उन्हें ही आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश करेगा।

सुखबीर की अध्यक्षता कारण हुई बड़ी बगावत 
विधानसभा चुनाव में पार्टी की निराशाजनक हार के बाद अकाली दल को बड़ी बगावत का सामना करना पड़ा। सुखबीर को प्रधानगी से उतारने की जिद्द ने अकाली दल के कई बड़े टकसाली नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया। इनमें सुखदेव सिंह ढींडसा, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां, रत्न सिंह अजनाला बड़े नाम शामिल हैं। इन दिग्गज नेताओं ने न सिर्फ़ पार्टी छोड़ी बल्कि बादल परिवार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और अकाली दल को बादलों के कब्ज़े में से छुड़ाने के लिए संघर्ष भी शुरू किया। जिसमें रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और सुखदेव सिंह ढींडसा ने अलग पार्टियां बना ली।

Vatika