सुखबीर सिंह बादल ने साधा विरोधी दलों पर निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 03:53 PM (IST)

जालंधर (मृदुल): कांग्रेस की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को चलता करने के लिए पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है और अब यह सरकार केवल कुछ दिनों की मेहमान है। यह बात शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 'पंजाब केसरी' से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य का बहुत नुक्सान कर दिया है। पिछले 5 वर्षों में राज्य में कोई विकास का काम नहीं हुआ और कांग्रेस के मंत्री व नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार का राज्य के विकास के लिए विजन ही नहीं है। कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने विकास कार्य कराने की बजाय अपनी तिजोरियां भरने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ेंः SIT के सामने पेश होने के बाद मजीठिया ने नवजोत सिद्धू पर कसा तंज

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू हमेशा नीचा दिखा रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण कल मोगा में दोनों की प्रैस कांफ्रेंस में देखने को मिला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते सुखबीर बादल ने कहा कि वह पंजाब आकर जो गारंटियां लोगों को दे रहे हैं, पहले वह गारंटियां दिल्ली में तो लागू करें। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीनों में उन्होंने 70 से अधिक विधानसभा हलकों में रैलियां की जिनमें लाखों लोग पहुंचे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash