सुखबीर ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, कहा- पंजाब की जनता के साथ कैप्टन कर रहे गद्दारी

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 04:18 PM (IST)

जालंधरः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे निशाने साधे हैं। जालंधर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल प्रैस कांफ्रेंस करते हुए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब की जनता से गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि मैं कैप्टन साहिब को पूचना चाहता हूं कि दिल्ली किसान संघर्ष के दौरान दिल्ली में पंजाब पुलिस के आई.जी. और एस.एस.पी. दिल्ली में क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि मीटिंग किसान जत्थेबंदियों सहित केंद्र सरकार के बीच होती है और उन्होंने मीटिंगों में पंजाब पुलिस के आई.जी., एस.एस.पी. बैठे होते हैं।



उन्होंने कहा कि कई किसान जत्थेबंदियों द्वारा यह भी कहा गया कि आई.जी. और एस.एस.पी. द्वारा उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा और अमित शाह के दबाव से अब केस भी रजिस्टर्ड करने शुरु कर दिए हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि हिंदोस्तान के इतिहास में पहली बार देखा है कि अगर कोई बाईकाट करने का निमंत्रण देता है तो उस पर मामला दर्ज किया जाता है। सुखबीर ने कहा कि सरकार के इशारों पर भी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह चल रहे हैं क्योंकि कैप्टन साहिब की कमजोरियों केंद्र सरकार के हाथ में हैं और केंद्र सरकार ही उनको अपने इशारों पर नचा रही है।

मुख्यमंत्री होने के नाते कैप्टन का फर्ज बनता था आंदोलन की अगुवाई करना
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि किसानी आंदोलन पंजाबियों का आंदोलन है और पंजाब की मुख्यमंत्री होने के नाते कैप्टन का फर्ज बनता था कि वह किसान आंदोलन की अगुवाई करते। उन्होंने कहा कि सिर्फ महलों या फार्म में बैठकर काम नहीं चलना। उन्होंने कहा कि मैं कैप्टन साहिब को पूछना चाहता हूं कि उन्होंने इन तीन कानूनों संबंधी पंजाब के संसद में पास किए गए एक्ट को क्यों नहीं वापिस किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब के संसद में 2017 में तीनों एक्ट पास किए थे। अगर आज मोदी सरकार यह तीनों कानून वापिस भी ले लेती है तो पंजाब में फिर भी लागू रहेंगे क्योंकि कैप्टन साहिब ने अभी तक एक्ट वापिस नहीं किए हैं।



सुखबीर की कैप्टन को चुनौती, दिखाएं अपना चुनाव पत्र
सुखबीर बादल ने कैप्टन को चैलेंज करते कहा कि क्या आपके कांग्रेस के चुनाव पत्र में यह नहीं लिखा था कि प्राइवेट मंडियां लाएंगे? उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो दिखाएं वह चुनाव पत्र जिस में यह लिखा हो कि प्राइवेट मंडियां नहीं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि 2017-19 के कांग्रेस के चुनाव पत्र में यह साफ तौर पर लिखा था कि प्राइवेट मंडियां लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब की जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं।

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपने चार साल किए बरबाद
सुखबीर सिंह बादल ने आगे बोलते हुए कहा कि पंजाब की किसानी के लिए अगर किसी ने कुछ किया है तो सबसे अधिक शिरोमणि अकाली दल ने किया है। एम.एस.पी. को लागू करवाने के लिए शिरोमणि अकाली दल द्वारा ही सबसे पहले संघर्ष शुरु किया गया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने चार साल बरबाद कर दिए हैं जबकि कोई भी विकास कार्य के प्रोजेक्ट नहीं किए हैं।

Mohit