SGPC के पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह भौर को नहीं मिली जमानत

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 07:16 PM (IST)

नवांशहर(मनोरंजन): बरगाड़ी इंसाफ मोर्चे के दौरान संत रामानंद के बारे में कथित तौर पर की गई गलत टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार एस.जी.पी.सी. के पूर्व महासचिव एवं पंथक फ्रंट कनवीनर सुखदेव सिंह भौर के खिलाफ संत रामानंद के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। 

प्रर्दशनकारी इस मामले में एस.सी/एस.टी एक्ट व अन्य धाराए जोडऩे की भी मांग कर रहे थे । दूसरी तरफ इलाका मैजिस्ट्रेट ने जत्थेदार भौर की जमानत याचिका पर सुनवार्इ करते हुए 13 सितंबर तक स्थगित कर दिया है। ध्यान रहे कि सुखदेव सिंह भौर द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद बंगा में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

संत रामानंद के अनुयायियों ने बंगा में एकत्रित होकर सुखदेव सिंह खिलाफ प्रर्दशन किया। थाना सदर नवाशहर पुलिस ने समाजिक कार्यकर्ता सतपाल साहलो, बसपा नेता डा. नछतरपाल , सतपाल जस्सी आदि की शिकायत पर सुखदेव सिंह भौर के खिलाफ धामिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया। इसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने सुखदेव सिंह भौर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था।

Vatika