BBMB मुद्दे पर सुखजिंदर रंधावा का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 11:06 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार को कहा है कि वह राज्य के अधिकार पर डाका न डालें। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्र सरकार की तरफ से अन्य राज्यों के अधिकारियों की नियुक्तियां करने के मामले में केंद्र की नुक्ताचीनी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में अब तक पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की नियुक्तियां होती आई हैं जो कि पी.सी.एस. कैडर में से लिए जाते थे। अब पहली बार केंद्र सरकार ने दिल्ली और अंडेमान से अधिकारियों को चंडीगढ़ में तैनात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें : भगवंत मान का बयानः यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को को सता रही दोहरी चिंता

रंधावा ने कहा कि बी.बी.एम.बी. में भी पंजाब की नुमायंदगी को खत्म किया गया है। इससे भी केंद्र सरकार की नीयत पर संदेह पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से धीमी रफ्तार के साथ यूक्रेन में फंसे पंजाबियों को वापिस लाया जा रहा है। गुरदासपुर जिले के अनेकों नौजवान यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके माता पिता में भारी चिंता पाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : मोदी के ट्वीट के बाद लगा CM चन्नी को बधाई देने वालों का तांता, मुख्यमंत्री ने फिर किया ये Tweet

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री को चाहिए कि वह अधिक संख्या में भारतीय जहाजों को यूक्रेन के आस-पास भेज कर सभी भारतीयों को सुरक्षित वापिस लाए। भारतीय विद्यार्थियों के साथ यूक्रेन की हद के नजदीक की जा रही बदसलूकी की मिल रही खबरें मानवता के खिलाफ हैं। भारत सरकार को यह मामला संबंधित देशों की सरकार के सामने उठाना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News