सुखबीर सिंह बादल पर सुखजिंदर रंधावा का सियासी हमला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 01:43 PM (IST)

जालंधर/अमृतसर (धवन, कमल): उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर सियासी हमला करते हुए कहा कि वह उनकी लाल डायरी से घबराने वाले नहीं हैं। पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुखबीर को पंजाब के अधिकारियों को धमकियां देना बंद करना चाहिए। रंधावा के साथ सांसद गुरजीत सिंह औजला भी थे, उन्होंने कहा कि सुखबीर ने पुलिस अधिकारियों को धमकियां दी हैं कि उनका नाम लाल डायरी में नोट कर लिया गया है। उन्होंने सुखबीर से कहा कि अगर वह अपनी लाल डायरी में किसी का नाम नोट करना चाहते हैं तो सबसे पहले स्थान पर उनका नाम नोट कर लें। 

यह भी पढ़ें : बेअदबी मुद्दे पर राजनीति करने वालों के लिए सुखबीर बादल ने की यह अरदास

उपमुख्यमंत्री ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज केस को सही ठहराने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह व भगवंत मान कह रहे थे कि सरकार का केस कमजोर है परंतु हाईकोर्ट ने कह दिया है कि केस सही है। मजीठिया के खिलाफ भी ई.डी. के पास पुराना केस चल रहा था परंतु उनका सरंक्षण परनीत कौर करती रही। उन्होंने कहा कि ई.डी. ने चाहे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार पर छापा मारा है परंतु उसमें चन्नी का कोई हाथ नहीं है। अगर चन्नी की कोई संलिप्तता है तो ई.डी. उन्हें गिरफ्तार कर ले। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर छिड़ा विवाद, राघव चड्ढा ने लगाए गंभीर आरोप

सिद्धू से कोई मतभेद नहीं, कांग्रेस का मॉडल सर्वोपरि
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उनके पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कोई मतभेद नहीं हैं बल्कि वह तो कांग्रेस के मॉडल को सर्वोपरि मानते हैं। कांग्रेस का जो चुनावी घोषणापत्र जारी होगा वह ही कांग्रेस का मॉडल कहलाएगा। उन्होंने कहा कि वह किसी के भी व्यक्तिगत मॉडल को मान्यता नहीं देते हैं, हमेशा पार्टी सर्वोपरि होती है। विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह काम पुलिस को करना है।

शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News