नए BJP प्रधान की नियुक्ति के बाद राजनीतिक माहौल में छिड़ी नई चर्चा, रंधावा ने जाखड़ पर कसा तंज
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 04:16 PM (IST)
पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पंजाब भाजपा का नया प्रधान नियुक्त किया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में सुनील कुमार जाखड़ को घेरा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रधान बनने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ से सवाल पूछते लिखा कि उन्होंने भाजपा का दामन इसलिए थामा था क्योंकि उनका कहना था कि कांग्रेस ने हिंदू होने के चलते उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया लेकिन भाजपा ने तो प्रधानगी का कार्यकाल भी पूरा नहीं होने दिया।
उन्होंने सुनील जाखड़ को घेरते लिखा कि “अब क्या समझें कि भाजपा भी ‘हिंदू विरोधी’ हो गई?” सुनील जाखड़ का मकसद सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी को बदनाम करके अपनी राजनीति चमकाने का था। अंत में उन्होंने लिखा कि “देखना कहीं अब भाजपा को भी ‘हिंदू विरोधी’ का टैग देकर न छोड़ देना।“
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

