सुखजिंद्र रंधावा ने दीं चन्नी को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 07:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस हाईकमान द्वारा नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी को सुखजिंद्र रंधावा ने भी शुभकामनाएं दी हैं। रंधावा ने कहा कि पंजाब सियासत में चल रही लंबी हलचल आज खत्म हो गई है। रंधावा ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब की बागडोर चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि हाईकमान ने जो फैसला लिया है, वह सर्वमान्य है।

गौरतलब है कि कल कैप्टन द्वारा अपने मुख्यमंत्री पद से इ्स्तीफा देने के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठकें शुरू हो गई थीं कि आखिर पंजाब की कमान किसके हाथों में सौंपी जाए। इसी के चलते बैठक में फैसला लिया गया था कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा जो चेहरा मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया जाएगा, उसे सर्वमान्य माना जाएगा। इसी के चलते मुख्यमंत्री की रेस में सुनील जाखड़, सुखजिंद्र सिंह रंधावा, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल थे। आज हाईकमान ने बार-बार मंथन करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंप दी है, हालांकि मुख्यमंत्री की रेस में सुखजिंद्र सिंह रंधावा का नाम सबसे ऊपर चल रहा था।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor