कांग्रेस राष्ट्रीय प्रधान मामले में कैप्टन से असहमत रंधावा

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 01:32 PM (IST)

गुरदासपुरः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान की नियुक्ति को लेकर पहली बार पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के विचार से असहमत नजर आ रहे हैं। यहां कैप्टन चाहते हैं कि कांग्रेस का कोई युवा नेता राष्ट्रीय प्रधान बने,वहीं रंधावा किसी तजुर्बेकार नेता को कांग्रेस प्रधान के रूप में देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी को आगे आकर राष्ट्रीय प्रधान की कुर्सी संभालनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी पार्टी प्रधान के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर पार्टी असमंजस में है। 

swetha